फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Damage transfarmer people upset

17 गांवों में ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में रहने को मजबूर हैं लोग

Mon, 27 Jul 2020 07:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Damage transfarmer people upset
बिजली - फोटो : ?????
मडावरा/ ललितपुर। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में सौभाग्य योजना से लगाए गए ट्रांसफार्मर लोगों के घरों को बहुत समय तक उजाला नहीं कर सके। ट्रांसफार्मर लगने के कुछ ही महीनों में खराब हो गए और अब दोबारा लोगों के घरों में अंधेरा हो गया। वर्तमान में मड़ावरा, गिरार और मदनपुर फीडर के 17 गांवों के ट्रांसफार्मर खराब हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा गांव - गांव बिजली पहुंचाने और ग्रामीणों के घरों को रोशन करने के लिए ‘हर घर बिजली घर घर बिजली’ सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली के कनेक्शन जारी किए गए। गांवों में बिजली की लाइन बिछाकर ट्रांसफार्मर रख ले गए। जिले के सैकड़ों गांवों को इस योजना से रोशन किया गया। इसी प्रकार मड़ावरा क्षेत्र के दर्जनों गांव में घर-घर कनेक्शन देकर निजी संस्थाओं के माध्यम से ट्रांसफार्मर भी स्थापित कराए गए। लेकिन, दुर्भाग्य की बात यह है कि मड़ावरा स्टेशन के अंतर्गत आने वाले डेढ़ दर्जन गांवों में स्थापित किए गए ट्रांसफॉर्मर बहुत अधिक समय तक नहीं चल सके। कहीं, ओवरलोड तो कहीं तकनीकी कमी के चलते ट्रांसफार्मर खराब हो गए।
विज्ञापन

मड़ावरा क्षेत्र के मदनपुर फीडर के अंतर्गत वर्तमान में ग्राम हंसेरा, परसाटा, दारूतला, कुर्रट, जैतपुरा, गिरार फीडर के अंतर्गत ग्राम रामगढा, छितरापुर, गिदवाहा, खैरपुरा, हनुमतगढ़, कारीटोरन, गंगचारी और मड़ावरा फीडर के अंतर्गत ग्राम धवा, साढूमल, मानिकपुर, बगाज माता मंदिर मोहल्ला, हंसेरी रोड, रनगांव, देव दूध डेयरी ललितपुर रोड के पास कई महीनों से सौभाग्य योजना के अंतर्गत लगाए गए ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। इनमें ग्राम दारूतला, हंसेरी, परसाटा व गोराकला में 25- 25 केवीए के ट्रांसफार्मर खराब चल रहे हैं। जबकि, ग्राम उल्दनाखुर्द में 16 केवीए, जैतपुरा व कुर्रट में 63 केवीए और ग्राम उल्दना में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर खराब हैं। इन गांवों में अलग से ट्रांसफार्मर नहीं होने की वजह से गांव में अंधेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के अंतर्गत रखवाए गए कुछ गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी है। कुछ ट्रांसफार्मर बदल गए और जहां भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं, वहां शीघ्र बदलवाए जाएंगे। इन गांवों में अधिकांश उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा नहीं काराया जा रहा है। बहुत से ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड है। उपभोक्ताओं को बिल जमा करना चाहिए। ट्रांसफार्मर का जिम्मा निजी संस्था को दिया गया है और ट्रांसफार्मर तीन साल की गारंटी पर रखे गए हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर खराब होने पर संस्था द्वारा बदलवाए जाएंगे। - पीआर सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed