ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पिसनारी बाग में एक डेयरी संचालक को जुआ खिलाने से मना करने पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व सभासद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घुसयाना निवासी अजय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी सीएमओ कार्यालय के पास दूध डेयरी की दुकान है, जो वह बंद करके अपने घर जा रहा था। वह मोहल्ला पिसनारी में गया तो वहां रास्ते में मोहल्ला घुसयाना निवासी भैया यादव, सोनू खटीक, अजय राजा एवं सदनशाह निवासी राजा कुरैशी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो उन्होंने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।