फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dagdagi cowshed controversy: Police begins investigation into the FIR lodged

डगडगी गोशाला विवाद : पुलिस ने शुरू की दर्ज प्राथमिकी की जांच

Mon, 24 Nov 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dagdagi cowshed controversy: Police begins investigation into the FIR lodged
21 नवंबर को ग्राम गिरार क्षेत्र स्थित गोशाला के पास हुए विवाद में पुलिस ने दर्ज किए हैं दो मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। डगडगी गोशाला विवाद के मामले में पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए गए दो मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गांव के लोगों से जानकारी जुटाई।
थाना गिरार क्षेत्र में स्थित डगडगी गोशाला में 21 नवंबर को विवाद हो गया था। इस मामले में पंचायत सचिव इंद्रेश कुमार गौतम की तहरीर पर मनोज कुशवाहा, देवेंद्र कौशिक और अरविंद मिश्रा के खिलाफ अवैध वसूली, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं, दूसरी प्राथमिकी ग्राम प्रधान गिरार प्यारीराजा के पति देवी सिंह की तहरीर पर मनोज कुशवाहा, देवेंद्र कौशिक, अरविंद मिश्रा और 7-8 अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने क्षेत्र में जाकर गांव के लोगों से घटना को लेकर जानकारी ली। थाना गिरार पुलिस की एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए भी जुटी रही। वहीं, सोशल मीडिया पर रविवार को भी डगडगी गोशाला विवाद प्रकरण छाया रहा और लोग तरह-तरह के कमेंट करते रहे। सीओ मड़ावरा केके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed