{"_id":"61b26102734b796bf862c54e","slug":"dabangai-at-five-places-passersby-assaulted-looted-lalitpur-news-jhs2105940127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई : पांच जगहों पर राहगीरों से मारपीट, लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई : पांच जगहों पर राहगीरों से मारपीट, लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में पांच जगहों पर राहगीरों के साथ मारपीट कर रुपये व मोबाइल छीनकर बाइक सवारों ने दबंगई दिखाई। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, ये लोग शराब के नशे में होना बताए गए हैं।
ग्राम अर्जुन खिरिया निवासी कमलेश बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेशी पर जा रहा था, तभी बस स्टैंड के पास चर्च रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोककर मारपीट कर दी और उससे मोबाइल और दो हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद बाइक सवार एसपी ऑफिस के पास जीआईसी स्कूल रोड पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक ग्रामीण की साथ मारपीट की।
इसके बाद वह ग्राम मसौराखुर्द हाईवे स्थित भारत पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां पेट्रोल डलवा रहे ग्राम जिजयावन निवासी नत्थू के साथ मारपीट की और उसके पांच हजार रुपये व मोबाइल छीनकर ले गए और एक अन्य व्यक्ति मुलायम से 1500 रुपये भी छीने। फिर बाइक सवारों ने ग्राम मसौराकलां में पहुंचकर उसी गांव के सुरजीत सिंह उर्फ पप्पू राजा के साथ भी मारपीट की, लेकिन आसपास के लोग आ जाने के कारण वह भाग गए।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने तीनों बाइक सवारों को ग्राम मसौराकलां से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में शहर के मोहल्ला चौकाबाग निवासी दीपक, जशवंत यादव एवं अंकित पटेल हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया के आरोपियों को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।