फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cyber crime prevention, youtube conversation

साइबर अपराध रोकने को यू-ट्यूब चैनल से होगा वर्चुअल संवाद

Sat, 14 Aug 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
cyber crime prevention, youtube conversation
social media.jpg - फोटो : social media.jpg
ललितपुर। साइबर अपराध रोकने एवं जिले के लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा शनिवार को वर्चुअल संवाद एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें यूट्यूब के माध्यम से साइबर सुरक्षा के उपायों एवं उनसे बचने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिएप्रत्येक थाना क्षेत्र में पड़ने वाले वाणिज्यिक संस्थान, बैंक, इंस्टीट्यूट, होटल व विद्यालय के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने लिए दी गई लिंक पर लाइव जोड़ा जाएगा। ऐसे अपराधों से लोगों को बचाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी द्वारा जागरूकता फैलाने की दिशा में काम शरू हो रहा है।
विज्ञापन

इसमें साइबर अपराध के नियंत्रण के तरीके की सटीक जानकारी देने के संबंध में पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एवं साइबर पीस फाउंडेशन द्वारा यूट्यूब चैनल के माध्यम से साइबर सुरक्षा के उपायों एवं उनसे बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिसमें यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव जुड़कर वर्चुअल संवाद के लिए जनपदों में अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसी के तहत 14 अगस्त शनिवार की शाम को चार से पांच बजे के मध्य दिन ऑनलाइन वर्चुअल संवाद एवं कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें ललितपुर में पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी है कि वे इस कार्यशाला को सामूहिक रूप से प्रत्येक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वाणिज्यिक संस्थान, बैंक, इंस्टीट्यूट, होटल, विद्यालय, महत्वपूर्ण संस्थान एवं ऐसे स्थान जहां पर पांच या अधिक लोग सेवा में लगे हैं, उन्हें लिंक पर लाइव संवाद एवं जानकारी प्राप्त किए जाने के लिए प्रोत्साहित कर सम्मलित कराएंगे। इसके अलावा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन द्वारा भी पुलिस कर्मियों का कैप्सूल कोर्ट जल्द ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed