फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cut power to millions of defaulters in three villages

लाखों के बकाएदार तीन गांवों की बिजली काटी

Tue, 27 Oct 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मड़ावरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान विद्युत बकाया अदा नहीं करने पर तीन गांवों के विद्युत कनेक्शन पूर्ण रुप से काट दिए। वहीं, कटे संयोजन जुड़े पाए जाने पर चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने का तहरीर सौंप दी गई है।
विज्ञापन



उपखंड अधिकारी तृतीय महेश विश्वकर्मा द्वारा रविवार को मड़ावरा के ग्राम गंगचारी, भीकमपुर व गनेशपुरा में चेकिंग के दौरान शत- प्रतिशत बकाया पाया गया, इस पर तीनों गांवों के कनेक्शन काट दिए गए। चेकिंग में ग्राम गंगचारी में ही पूर्व में बकाए पर काटे गए संयोजन जुड़े पाए जाने पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। जबकि रविवार को चेकिंग में अधिकारियों की टीम ने 3.83 लाख रुपए राजस्व वसूला। सोमवार को 2.85 लाख रुपए राजस्व की वसूली की गई और साढ़े तीन लाख रुपए के बकाए पर 12 लोगों के संयोजन काट दिए।
विज्ञापन



वहीं, तालबेहट में उपखंड अधिकारी द्वितीय प्रेमचंद्र के नेतृत्व में सोमवार को कुल 75 संयोजन की जांच की गई, जिसमें डेढ़ लाख रुपए के बकाएदार 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। चार नए संयोजन किए गए व चार मीटर लगाए गए। इसके अलावा 2.38 लाख रुपए राजस्व वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed