फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   curant se gramin ki maut

करंट से ग्रामीण की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
curant se gramin ki maut
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम दावनी का मजरा परौंदा में भूसा भरते समय एक ग्रामीण की बिजली के तार छू जाने की वजह से करंट से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम दावनी का मजरा परौंदा निवासी बृजनंदन (29) पुत्र कृपाल विश्वकर्मा सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेत में ट्रॉली पर चढ़कर भूसा भर रहा था। इसी दौरान ट्रॉली के ऊपर से निकले बिजली के तार छू जाने की वजह से उसे करंट का जोरदार झटका लगा और जमीन पर जा गिरा। यह देख आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे उठाया और अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed