{"_id":"6611a4580e5f93e5aa08e704","slug":"ct-scan-examination-stalled-due-to-ac-failure-in-pathology-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-112892-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पैथोलॉजी में एसी खराब होने से सीटी स्कैन जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पैथोलॉजी में एसी खराब होने से सीटी स्कैन जांच ठप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला अस्पताल स्थित पैथोलॉजी के सीटी स्कैन कक्ष की एसी खराब होने से जांच ठप हो गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद लगभग 40 मरीज बिना जांच कराए वापस हो गए।
जनपद मुख्यालय पर भी मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। यहां डिजिटल एक्सरे, सीटी स्कैन, थायराइड समेत विटामिन की जांच सुविधा मुहैया कराई गई है, लेकिन आए दिन मशीनरी खराब होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। लगभग एक वर्ष से डिजिटल एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। कुछ समय पहले तक थायराइड व विटामिन की जांच बंद रही। अब बीते दिन सीटी स्कैन कक्ष की एसी खराब होने से जांच ठप हो गई।
शनिवार सुबह मरीज पंजीकरण कराने के लिए जूझे, इसके बाद चिकित्सक की ओपीडी में कतार में खड़े रहे। बारी आने के बाद चिकित्सक ने सीटी स्कैन जांच लिखी। मरीज पैथोलॉजी में पहुंचे। यहां बाहर इंतजार करते रहे, बाद में जांच ठप होने की सूचना पर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
-- -
सुबह चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद सीटी स्कैन जांच कराने पहुंचे, लेकिन एसी खराब होने से जांच नहीं हो पाई।
- खुशीराम कुशवाहा
-- -
अपने रिश्तेदार को लेकर जांच के लिए आया था, मशीन खराब होने से जांच नहीं हो पाई। अब अन्य दिनों में आना होगा।
- घनश्याम पटेल
-- -
सीटी स्कैन कक्ष की एसी खराब होने से जांच बंद हो गई है। एसी ठीक कराने के लिए झांसी भेजा गया है। दो दिन में ठीक हो जाएगी। इसके बाद जांच शुरू की जाएगी।
- डाॅ. मीनाक्षी सिंह, सीएमएस, प्रभारी जिला अस्पताल