फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CRS inspection of the third line on the Agasod-Bina rail section to take place today.

Lalitpur News: आगासौद-बीना रेलखंड पर तीसरी लाइन का आज होगा सीआरएस निरीक्षण

Tue, 13 Oct 2026 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
CRS inspection of the third line on the Agasod-Bina rail section to take place today.
आगासौद-बीना रेल खंड पर विद्युतीकरण का निरीक्षण करते प्रमुख मुख्य विद्युत अ​भियंताा व अन्य  मंडल
ललितपुर। आगासौद-बीना रेलखंड पर नव-निर्मित तीसरी रेल लाइन का विद्युतीकरण 25 केवी विद्युत प्रणाली के तहत पूरा हो गया है। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता जेसीएस बोरा ने सोमवार को इस रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युतीकरण से संबंधित सभी प्रतिष्ठानों और उपकरणों की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बोरा ने परख निरीक्षण यान और टावर वैगन से विद्युत कर्षण प्रणाली का परीक्षण किया। उन्होंने समपार फाटक, स्विचिंग पॉइंट, ओवरहेड इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट (ओएचई) के खंभों और तारों की जांच की। विद्युत उपकरणों की कार्यक्षमता और परिचालन संबंधी प्रभावशीलता का भी आकलन किया गया। रेल अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्युत कर्षण प्रणाली की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना था। निरीक्षण एवं परीक्षण के परिणाम संतोषजनक पाए गए हैं। तीसरी रेल लाइन के विद्युतीकरण से आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। कई वरिष्ठ रेल अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीआरएस निरीक्षण और स्पीड ट्रायल
प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता के निरीक्षण के बाद अगला चरण है। मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त आगासौद में तीसरी लाइन के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण के साथ ही तीसरी रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल भी होगा। रेल संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी मिलने पर ट्रेनों का संचालन निर्धारित तय स्पीड के साथ शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed