{"_id":"614e25e18ebc3e2bdd0d845a","slug":"crpf-cycle-railly-welcomed-taldehate-news-jhs2051320161","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल दल के नगर आगमन पर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल दल के नगर आगमन पर किया स्वागत
विज्ञापन
कैप्सन- साइकिल दल का स्वागत करते नगर वासी
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/तालबेहट। केंद्रीय रिजर्व बल के जवानों द्वारा देश की एकता, अखंडता व सामाजिक सौहार्द की भावना से जबलपुर से दिल्ली तक निकाली जा रही साइकिल रैली के नगर आगमन पर स्वागत हुआ।
कन्याकुमारी से प्रदेश में आने वाली साइकिल रैली 23 सितंबर की शाम जिला मुख्यालय पर पहुंची। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय प्रांगण में 238 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा इस रैली का जोरदार स्वागत किया गया।
शुक्रवार को एसडीपीएस स्कूल में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश सीआरपीएफ के आईजी विजय कुमार ने कहा कि हमारे जवान देश के लिए बलिदान होकर दुश्मनों का खात्मा करना जानते हैं। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा, एसपी निखिल पाठक, पूर्व विधायक राजेश खैरा, कमलेश चौधरी, रवि चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष बीजेपी राजकुमार जैन, सहकारी बैंक के सभापति हरिओम निरजंन मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, तालबेहट में रैली में आए जवानों ने सन 1857 की क्रांति के अग्रदूत अमर शहीद राजा मर्दन सिंह के शौर्य की निशानी भारतगढ़ दुर्ग का भ्रमण किया। साइकिल रैली का टेकरी मार्ग पर महेंद्र सिंह महाविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। जिसमें जीएस परिहार, नपा अध्यक्ष मुक्ता सोनी, गजेंद्र मोहन त्रिपाठी आदि प्रमुख रहे। केंद्रीय रिजर्व बल के अफसरों ने बताया कि देश की आजादी में जिन महान वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। इनके त्याग और बलिदान की याद में साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। 25 सदस्यीय साइकिल दल रैली का दो अक्तूबर को दिल्ली राजघाट पर समापन होगा। रैली के अधिकारी सुबोध कुमार, सहायक कमांडेंट शैलेंद्र सिंह, सहायक का. राकेश शर्मा, एमओ वरुण मिश्रा प्रमुख रहे। इस मौके पर रामस्वरूप साहू, ज्योति मिश्रा, प्रभात गोस्वामी, राजेंद्र लिटौरिया, राजेंद्र गोस्वामी, मनोज त्रिपाठी, रामू खटीक, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।