फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crowd of farmers gathered at the committee for fertilizer

Lalitpur News: खाद के लिए समिति पर लगी किसानों की भीड़

Fri, 10 Oct 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Crowd of farmers gathered at the committee for fertilizer
- अधिक दाम की सूचना पर एसडीएम ने तहसीलदार को भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। खाद के लिए साधन सहकारी समिति बिजरौठा में बृहस्पतिवार को किसानों की भीड़ लगी रही। कुछ किसानों ने निर्धारित दर से अधिक पर बिक्री की शिकायत पर एसडीएम अभिजीत सिंह ने तत्काल मौके पर तहसीलदार पीयूष भार्गव को भेजा। इसके बाद खाद का वितरण हुआ।

किसान इन दिनों खेतों में मूंगफली की फसल उखाड़ रहे हैं। रबी की फसल बोआई के लिए अभी काफी समय है फिर भी किसान खेत में बची खुची फसल की चिंता छोड़कर खाद का प्रबंध करने में जुट गए हैं। इसके चलते साधन सहकारी समिति और खाद विक्रेताओं के यहां डीएपी के लिए लंबी लाइनें लग रही है। बृहस्पतिवार को जब साधन सहकारी समिति पर खाद आने की सूचना मिली तो क्षेत्र के किसान खाद लेने के लिए समिति पर पहुंच गए। अधिकांश किसान पहले खाद लेने की चाहत में हंगामा करने लगे। कुछ किसानों ने निर्धारित दर से अधिक दाम पर खाद बेचने की शिकायत उपजिलाधिकारी से की। जिस पर उन्होंने तत्काल तहसीलदार पीयूष भार्गव को मौके पर भेजा। मौके पर गए तहसीलदार ने किसानों की बात को सुना और अपने सामने खाद का वितरण कराया। तहसीलदार ने बताया कि मौके पर मिले किसानों ने अधिक दाम पर खाद विक्रय की जानकारी करने पर किसी ने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed