फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crowd in trains on Rakshabandhan, reservation full

Lalitpur News: रक्षाबंधन पर ट्रेनों में भीड़, आरक्षण फुल

Mon, 24 Aug 2026 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Crowd in trains on Rakshabandhan, reservation full
ललितपुर। रक्षाबंधन को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। अधिकांश ट्रेनों में रक्षाबंधन के तीन दिन पहले तक स्लीपर और एसी श्रेणी में आरक्षण फुल चल रहा है।
विज्ञापन

25 अगस्त से कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल चल रहा है। 26 व 27 अगस्त को कानपुर, लखनऊ की ओर जाने वाली दादर-गोरखपुर, कुशीनगर, राप्तीसागर एक्सप्रेस में स्लीपर व थर्ड एसी में कोई जगह नहीं है। जबकि, द्वितीय व प्रथम श्रेणी एसी में एक से तीन वेटिंग चल रही है। राप्तीसागर एक्सप्रेस में ऐसी ही स्थिति है। सीतापुर एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस और पुष्पक एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में भी 27 अगस्त तक कोई जगह नहीं है। जबकि दादर गोरखपुर एक्सप्रेस में एसी श्रेणी में एक से दो वेटिंग चल रही है। साबरमती, कुशीनगर, इंदौर-पटना एक्सप्रेस में भी स्लीपर में जगह नहीं है।
विज्ञापन

त्योहारों पर सामान्य डिब्बे पूरी तरह ठसाठस भरे रहते हैं, जबकि स्लीपर और एसी में भी वेटिंग टिकट वालों की संख्या बढ़ गई है। इससे लोकल यात्रियों को भी काफी परेशानी होती है। सामान्य डिब्बे में जगह न मिलने पर वे स्लीपर व एसी कोच में जाते हैं तो वहां जांच टीमों के निशाने पर भी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed