{"_id":"633c8f6fce46046f164beaef","slug":"crores-of-proposals-passed-development-is-not-slow-lalitpur-news-jhs230218825","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार वर्ष में प्रस्ताव में स्वीकृत हुए करीब दो करोड़, निर्माण कार्य नहीं लग पाया धेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार वर्ष में प्रस्ताव में स्वीकृत हुए करीब दो करोड़, निर्माण कार्य नहीं लग पाया धेला
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठकें मजाक बन कर रह गई हैं। ऐसा ही हाल वार्ड 16 के मोहल्ला आजादपुरा प्रथम का बना हुुआ है। पालिका की चार वर्ष की बोर्ड बैठकों में लगभग ढाई करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास हुए, इनमें सड़क, नाली व पुलिया निर्माण कार्य आदि शामिल हैं, लेकिन एक धेला तक के निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जा सके। सभासद बोले, जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब चुनाव नजदीक आ गए हैं, जनता के बीच में पहुंचने तक में दिक्कत हो रही है।
शहर में बीते चार वर्षों में आयोजित हुई नगर पालिका की बोर्ड बैठकें बेनतीजा साबित रहीं हैं। यहां बोर्ड में निर्माण के कई कार्य सर्वसम्मति से स्वीकार हुए, पर साढ़े चार वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद पूरा होना तो दूर शुरू तक नहीं हो सका है। यहीं नहीं कई प्रस्ताव तो पहली बोर्ड बैठक में स्वीकार हुए, जो अब फाइलों में दबकर धूल फांक रहे हैं।
कई गलियों में नालियों के न होने से दूषित जलभराव खाली प्लाटों में जमा बना हुआ है। इससे उठ रही दुर्गंध से ठहरना तक मुश्किल हो रहा है। वहीं, मच्छर पनपने से बीमारियों तक का खतरा बना हुआ है। यही नहीं सभासद के घर के सामने तक सुगमता से बाइक निकालने तक में परेशानी है। कारण सड़क क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। नाली क्षतिग्रस्त होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोग पत्थर डालकर के जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
----
मनमाफिक विकास कार्य न करा पाने का सभासदों को भी मलाल
नगर पालिका परिषद के चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में सभासद अपने कार्यों की समीक्षा स्वयं ही करके असंतुष्ट हैं और हो भी क्यों नहीं, जब वार्ड में चुनाव में विकास के वादे कर वोट लिए थे। समय बीतने के बाद विकास तो दूर सड़क के गड्ढों व क्षतिग्रस्त नाली तक की मरम्मत नहीं करा सके। अब चुनाव नजदीक आने पर जनता के बीच में पहुंचने में तक संकोच कर रहे हैं।
----
वार्ड के यह प्रमुख कार्य स्वीकृत
- वार्ड आजादपुरा में मरम्मत कार्य के लिए - 04.23 लाख
- राजपूत कालोनी से ऐरा हाउस तक नाला निर्माण को - 17.22 लाख
- मोटी बरिया के पास सड़क व नाली मरम्मत कार्य - 01.89 लाख
- करीम नगर में सड़क व नाली मरम्मत कार्य - 06.18 लाख
- वार्ड की विभिन्न गलियों में सीसी सड़क व नाली निर्माण - 80.08.97 लाख
गलियों में कचरा कलेक्शन नहीं किया जा रहा है। निजी पैसे देकर कचरा का उठान करवा रहे हैं।
- राहुल राठौर
गली की सड़क जर्जर हालत में है। यहां से रात्रि में निकलने में गिरने की दिक्कत बनी हुई है।
- मुकेश राय
गली में सड़क पहले से खराब है, नाली जर्जर से रास्ते मेें दूषित पानी जमा होने से दिक्कत होती है।
- मुकेश कुशवाहा
वार्ड में पहली बोर्ड से अब तक कई प्रस्ताव स्वीकृत पड़े हुए हैं, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं कराया गया। कई अधिक छोटे कार्य मरम्मत जैसे तक नहीं किए गए। जिला प्रशासन से लेकर मंडल प्रशासन तक गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में जनता के बीच कैसे पहुंचे ।- हरिओम कुशवाहा, सभासद