फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   critical fight panchayat chunav

पूराकलां, खांदी और थाना में जिला पंचायत सीट पर है दिलचस्प मुकाबला

Sat, 17 Apr 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
critical fight panchayat chunav
voter id.jpg - फोटो : voter id.jpg
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के बावजूद जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी पूरा दमखम लगा रहे हैं। एक- एक वोट के लिए गुणा-भाग में लगे हुए हैं। जहां राजनीतिक दल के नेता अपने प्रत्याशी की जीत की बात कह रहे हैं वही कुछ लोग पार्टी प्रत्याशियों के लिए मुसीबत साबित हो रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पूराकलां, खांदी और थाना में जिला पंचायत सीट पर है दिलचस्प मुकाबला रहेगा।
विज्ञापन

----
वार्ड क्रमांक -1, पूराकलां, पिछड़ा वर्ग महिला
कुल मतदाता - 39,648
कुल प्रत्याशी - 11
उम्मीदवारों के नाम : कृष्णा कुमारी, चांदनी, जयंती, प्रभादेवी, मनीषा देवी, ममता कैलाश, ममता मोतीलाल, ममता लखन, राजकुमारी, रामसखी, विमला देवी।
-यादव, कुशवाहा, लोध और ठाकुर बहुल वाली इसी सीट पर दो बार से सपा का प्रत्याशी जीतता आ रहा है। इस बार भाजपा ने पूर्व सपाई नेता कैलाश राजपूत की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है। जो जातिगत वोट के अलावा भाजपा के परंपरागत वोट के सहारे चुनाव मैदान में हैं। वहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद यादव और मानसिंह यादव में पार्टी के वरिष्ठ नेता एकता नहीं करा सके। जिसके बाद दोनों नेता चुनाव मैदान में पूरी ताकत के साथ एक दूसरे को पटकनी देने को आतुर नजर आ रहे हैं। दोनों नेता यहां से जिला पंचायत सदस्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार उनकी पत्नियां मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशी जातिगत वोट के अलावा अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वही कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी दौड़ में शामिल होने के लिए अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं। इस सीट पर रोचक मुकाबला होने की संभावना नजर आ रही है।
विज्ञापन

---
वार्ड क्रमांक - 2, खांदी, अनारक्षित सामान्य
कुल मतदाता -39,925
कुल प्रत्याशी -11
-उम्मीदवारों के नाम : अमित, अरविन्द्र, अशोक, कृपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रीतम, बब्लू, बृजेंद्र सिंह, भुवन विक्रम सिंह, रामराजा, रामसिंह।
कुशवाहा बहुल इस सीट पर भाजपा ने मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रीतम कुशवाहा पर विश्वास जताते हुए उन्हें दूसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है जो पिछली बार चुनाव हार गए थे। इस बार सपा और बसपा ने भी कुशवाहा जाति के अशोक और अमित को चुनाव मैदान में उतारकर जातिगत वोट और पार्टी के वोट बैंक के आधार पर मैदान फतह करने की रणनीति बनाई है। राजनीतिक दल से टिकट की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों को टिकट न मिलने पर वह अपने पार्टी प्रत्याशी के लिए मुसीबतें पैदा कर रहे हैं। वही कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में जातिगत वोट के आधार पर चुनाव को रोमांचक बनाए हुए हैं। इस सीट पर मुकाबला अंत तक रोचक होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वार्ड क्रमांक -3, थाना गांव, अनुसूचित जनजाति महिला
कुल मतदाता - 36,775
कुल प्रत्याशी -12
उम्मीदवारों के नाम : अवध, अवध रानी, अशर्फी, कमलिया, जसोदा, दिव्या, निधि, बैनीबाई, भागवती, मीना जालम, मीना लक्ष्मन, रानी।
-कुशवाहा, यादव, राजपूत बहुल और ब्राह्मण एवं ठाकुरों की वर्चस्व वाली इस सीट को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होने से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे लोगों के मंसूबों पर पानी फिर गया लेकिन उनके उम्मीदवार इस सीट पर ताल ठोक रहे हैं। इस सीट पर चुनावी मैदान में आए अधिकांश प्रत्याशी पहली बार चुनावी समर में किसी और के मोहरे बनकर किस्मत आजमा रहे हैं। उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। भाजपा ने अशर्फी सहरिया एवं सपा ने रामरति सहरिया को मैदान में उतारा है। दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। दोनों प्रत्याशी पार्टी वोट बैंक के आधार पर जनता से वोट मांग रहे हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी अपने पार्टी के नेताओं के साथ जनसंपर्क कर मुकाबले का रोचक बनाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed