फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crispy roads accident threat

जब शहर में सड़कें हों खस्ताहाल तो कैसे थमें दुर्घटनाएं

Mon, 01 Feb 2021 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
crispy roads accident threat
ललितपुर। शहर में कई स्थानों पर सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कुछ स्थानों पर सड़क को सही से जोड़ा नहीं गया है। बड़े-बड़े कट बने हुए हैं। दो पहिया वाहन निकलना तक मुश्किल हो रहा है। इसके बाद ही जिम्मेदार मरम्मत नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की अनदेखी के चलते सड़क उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। मरम्मत के अभाव में गड्ढों का आकार बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर यही स्थिति बनी हुई है। वहीं कई स्थानों पर सड़क निर्माण के दौरान दूसरी साइड को ठीक से नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में दोनों सड़कों के बीच कट हो गए हैं। कई बार कट से उलझकर दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हैं। कुछ मार्ग तो अधिक महत्वपूर्ण होने के बाद भी मरम्मत तक नहीं हो रही है।
विज्ञापन

केस एक - जिला अस्पताल के ठीक सामने बीते वर्ष सीसी रोड का निर्माण किया गया था। सड़क में लगभग दस मीटर की दूरी पर दोनों सड़क के बीच बने कट की मरम्मत नहीं की गई है। अब यह कट बड़ा हो गया है। यहां से दो पहिया व चार पहिया वाहनों को आवागमन के लिए पटरियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी मार्ग से कचहरी परिसर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो - अभिलाषा पेट्रोल पंप से जिला अस्पताल वाले मार्ग पर सड़क में गड्ढा हो गया है। जो मरम्मत के अभाव में फैलता जा रहा है। चौराहे के पास होने से कई बार वाहनों की लाइन लग जाती है। इससे आगे भी सड़क के आरपार कट बना हुआ है। यहां पर दो पहिया वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। मरीजों को भी परेशानी होती है।
-----
केस तीन - पानी की टंकी से चौबयाना की ओर जाने वाली सड़क को मुख्यमार्ग से ठीक तरह से नहीं जोड़ा गया है। इससे वाहनों को निकालने में दिक्कत होती है। इसके साथ ही इस मार्ग में आगे भी जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जबकि इस मार्ग से लोगों की लगातार आवाजाही होती रहती है।
केस चार - घंटाघर से महावीर पुरा को जाने वाले मार्ग को भी मुख्यमार्ग से ठीक से नहीं जोड़ा गया है। दोनों सड़कों में लगभग एक से दो फिट का अंतर बना हुुआ है। इससे लोगों को गली में वाहनों को मोड़ने में दिक्कत होती है। साथ ही दो पहिया वाहन चालक तो वाहन चलाते समय कई बार अनियंत्रित हो जाते हैं।

केस पांच - सदनशाह चौराहा से बुढ़वार मार्ग पर मजार के ठीक सामने सड़क में बड़ा कट बना हुुआ है। इससे भारी वाहनों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही इसी मार्ग पर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, नहर से आगे सड़क टूटी पड़ी है। है।
शहर में कुछ स्थानों पर सड़क में कट व गड्ढा हो गए हैं। मरम्मत कराई जाएगी।
- निहालचंद्र, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिक परिषद

जिला मुख्यालय स्थित अंतर्राज्जीय बस स्टैंड पर टूटी सड़क

जिला मुख्यालय स्थित अंतर्राज्जीय बस स्टैंड पर टूटी सड़क- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed