फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Criminals being marked with anew

नये सिरे से चिह्नित किए जा रहे अपराधी

Thu, 13 Apr 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Criminals being marked with anew
police - फोटो : demo
जिले में नये सिरे से अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए सभी थानों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। थानाध्यक्षों ने अपराधियों को सूचीबद्ध करने का काम शुरू कर दिया है। निर्दोषों को इस सूची में शामिल न किया जाए, इसके लिए उच्च अधिकारी मॉनिटरिंग करते रहेंगे। सूची में दर्ज अपराधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था और अपराधों पर रोकथाम के लिए योगी सरकार ने पुलिस विभाग को माफिया और शातिर अपराधियों की नये सिरे से सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिले स्तर पर सूची बनाई जाएगी। खनन, भू और अवैध शराब बेचने वाले अपराधियों की अलग-अलग सूची बनेगी। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं। सूची बनाने की कमेटियों में पुलिस क्षेत्राधिकारी और संबंधित थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षकों को शामिल किया गया है। कमेटियों को निर्धारित 23 बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इस रिपोर्ट में चिह्नित अपराधियों का आपराधिक रिकार्ड, पंजीकृत मुकदमों की स्थिति के साथ-साथ उसके वकील का नाम, रिश्तेदार और करीबियों के नाम-पता जैसा ब्यौरा भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस विभाग इसी महीने सूची को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


जुआ और सट्टा खिलाने वाले भी होंगे चिह्नित
शराब, भू और खनन माफिया के अलावा पुलिस विभाग जुआ और सट्टा खिलाने वाले लोगों की सूची भी तैयार कर रहा है। इसमें उन लोगों को शामिल किया जाएगा। जो लंबे समय से सट्टा या जुआ खिला रहे हैं। सूची में दर्ज होने के बाद इनके ठिकानों और इनपर पुलिस की निगरानी बराबर बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों की सूची बनाने के निर्देश मिले हैं। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं। निर्दोष लोगों को इस सूची में शामिल न किया जाए, उसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। 
- दिनेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed