फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   criminal catched

लूटकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Jun 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
criminal catched
ललितपुर। थाना मदनपुर के अंतर्गत ग्राम नीमखेड़ा में बीते रोज शनिवार को पांडववन से लौट रहे सैलानियों से लूट के मामले में मदनपुर पुलिस ने एक और आरोपी को बुधवार को पांडव वन से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपियों को दो दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बीते पांच जून को आरोपियों ने पांडव वन से लौट रहे सैलानियों की गाड़ी रोककर उनके सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे।
विज्ञापन

थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम गोराखुर्द निवासी प्रिंसप्रताप पुत्र जयपाल सिंह लोधी ने मदनपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीते रोज शनिवार को जब वह अपनी बहन के विवाह के बाद परिजनों समेत भोज-भंडारे के लिए जंगल के बीच जामनी नदी के किनारे पांडव धाम गए थे। चार पहिया वाहन से वापस लौटते समय नीमखेरा के नजदीक सामने से दो बाइक पर चार अज्ञात नकाबपोश बदमाश आए और उनकी गाड़ी को रोककर गाड़ी चला रहे चालक और उसकी बहन के सिर पर तमंचा अड़ा दिया। बदमाशों द्वारा महिलाओं के साथ लूटपाट की गई जिसमें उनके सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और जंगल की तरफ भाग गए थे। इस मामले में मदनपुर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में मदनपुर पुलिस ने बीते सोमवार को नीमखेड़ा तिराहा पर बनी पुलिया के पास से थाना जाखलौन के ग्राम जीरौन निवासी सोनू अहिरवार एवं अमर सिंह को एक तमंचा 315 बोर एवं दो कारतूस, जिसमें एक मिस कारतूस व एक मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। अब बुधवार को मदनपुर पुलिस ने तीसरे आरोपी थाना महरौनी के ग्राम समोगर निवासी राहुल यादव को पांडव वन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed