फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man killed in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Fri, 25 Dec 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in suspicious circumstances
ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवरान खुर्द में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, मृतक के परिजन मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


मृतक के भाई पप्पू नाटा पुत्र रामचंद्र ने मड़ावरा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई जगत यादव (32) बुधवार की सुबह ग्राम लुहर्रा से लौटकर घर वापस आ रहा था। ग्राम साढूमल निवासी काशी कुशवाहा, धरमू, बल्ले और रामसहाय सार्वजनिक रास्ते में लकड़ी का गेट बनाकर रास्ता बंद किए थे, जिससे उसकी मोटरसाकिल टकरा गई और वह घायल हो गया। मड़ावरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


वहीं, मृतक जगत यादव के चचेरे भाई दिनेश यादव ने आरोप लगाया कि जगत ग्राम लुहर्रा स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर काम करता था, बुधवार की सुबह वह अपनी मोटरसाइकिल से क्लीनिक से घर लौट रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्राम साढूमल निवासी जोधन सिंह ने उसको सूचना दी कि जगत साढूमल के पास अचेत पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे व उसको जिला चिकित्सालय लेकर आए। हालत, गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय शाम रास्ते में मौत हो गई। उसका आरोप है कि जब जगत की मोटरसाइकिल सार्वजनिक रास्ते में लगे लकड़ी के गेट से टकरा गई तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed