फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women 's son threw off the roof , death

महिला ने बेटे को छत से फेंका, मौत

Tue, 29 Sep 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

  पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम झरकौन निवासी मठू पुत्र धरमू यादव ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी पत्नी आएदिन बच्चों के साथ मारपीट करती थी। शुक्रवार को दिन में ढाई बजे पत्नी छत पर थी। पांच वर्षीय पुत्र अनुज छत पर खेल रहा था। अचानक पत्नी ने गुस्से में आकर अनुज को मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के भीकम और जयहिंद आदि के सहयोग से वह पुत्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। इसके बाद अनुज को झांसी जिला अंतर्गत ग्राम हंसारी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार की सुबह अनुज ने दम तोड़ दिया। मठू की तहरीर पर उसकी पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू की। 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने महिला पुलिस के साथ ग्राम झरकौन पहुंचकर महिला के बयान लिए। महिला ने सहजता से बच्चे को छत से नीचे फेंकने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही है।

   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed