फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   women die

संदिग्धावस्था में गर्भवती की मौत

Thu, 17 Mar 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
women die
म‌ह‌िला की माौत - फोटो : demo pic
सैदपुर (ललितपुर)। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां में गर्भवती महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे ग्राम बम्हौरी निवासी रामकिशोर खंगार अपने परिजनों समेत पत्नी रचना को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लेकर पहुंचा। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने रचना को मृत घोषित कर दिया। डा. एसके गुप्ता ने बताया कि जांच में महिला का शव ठंडा पड़ चुका था और उसकी आंखों की पुतलियां सफेद हो गई थीं। ऐसे में अनुमान है कि उसकी मौत अस्पताल लाने के दो- तीन घंटे पहले हो चुकी थी। वहीं, मृतका की ननद गीता ने बताया कि घर के सभी सदस्य सुबह से ही खेत पर कटाई के लिए गए थे। भाभी अटारी पर खाना बना रही थी, तभी भतीजे ने आकर बताया कि रचना ने गले में फंदा डाल लिया है। नीचे जाकर देखा तो रचना फांसी के फंदे पर झूल रही थी।
विज्ञापन


फंदे से उतार कर उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
वहीं, रचना के मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिली तो वह भी अस्पताल पहुंच गए और अपनी पुत्री को जान से मारने का आरोप लगाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध करने लगे। सूचना मिलने मौके पर पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र द्वारा समझा- बुझाकर मामला शांत कराया गया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टर्माटम के लिए ललितपुर भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष एसएसआई नवाब सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, या हत्या का इसका पता पोस्टर्माटम रिर्पोट के बाद चलेगा। रचना के पिता घसीटे ने पुलिस को दी तहरीर में ससुरालीजनों पर रचना की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed