फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Verification of tenants

किराएदारों का होगा सत्यापन

Thu, 07 Apr 2016 12:24 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 07 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Verification of tenants
किराएदारों का होगा सत्यापन - फोटो : Amar Ujala
सिलावन (ललितपुर)। महरौनी कोतवाली के अंतर्गत ग्राम किसरदा में रविवार की रात चोरों द्वारा लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चुराने के बाद अभी भय का माहौल बना है। एसपी ने बुधवार को गांव में पहुंचकर घटना की पड़ताल की और चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने गश्त बढ़ाने और किराएदारों का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महरौनी कोमवाली से महज तीन किमी की दूरी पर ललितपुर-महरौनी मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम किसरदा में चोरों ने एक रात में पांच घरों को निशाना बनाया था। अज्ञात चोर सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हुए लाखों रुपये के जेवर व नकदी उड़ा ले गए थे। बुधवार को पुलिस अधीक्षक मो. इमरान ने जितेंद्र तिवारी के घर पर पहुंचकर चोरी की घटना की पड़ताल की। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से अन्य ग्रामीणों के यहां हुई चोरी की जानकारी प्राप्त की। चोरी के खुलासे के लिए उन्होंने कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह परिहार को आवश्यक निर्देश देते हुए गांव तक रात्रि 10 से सुबह पांच बजे तक गश्त बढ़ाया जाए। साथ ही महरौनी में किराएदारों का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चोरों ने फिर दिखाई सक्रियता
सिलावन। ग्राम किसरदा में मंगलवार रात को एक बार फिर चोरों ने अपनी सक्रियता दिखाई। हालांकि, उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। मंगलवार को हुआ यह कि ग्राम किसरदा स्थित न्यू हालैंड ट्रैक्टर एजेंसी के समीप बने राजेंद्र वर्मा के घर पर बदमाशों ने दरवाजे के बाहर से कुंडी लगा दी। लेकिन, बदमाश कुछ कर नहीं सके। गृहस्वामी जब सुबह जागा तो उसे दरवाजा बाहर से बंद मिला। चर्चा यह है कि बदमाशों ने ट्रैक्टर एजेंसी को अपना निशाना बनाने के लिए ऐसा किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed