फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Truck cleaner killed in suspicious circumstances

ट्रक क्लीनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 08 Jun 2015 12:17 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम कडेसरा कलां पर हाईवे पर एक ट्रक
विज्ञापन
क्लीनर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक के पास मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में चौकीदार की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।

रविवार को सुबह जब लोग शौच के लिए गए तो उन्होंने सड़क के किनारे खडे़ ट्रक क्रमांक एचआर - 74 / 0448 के पास सफेद चद्दर से ओढ़े हुए एक युवक को देखा। काफी समय तक कोई चहल कदमी न होने पर लोगों ने आवाज लगाकर उसे जगाने की कोशिश की, परन्तु कोई उत्तर न मिलने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर ट्रक पर मौजूद अन्य लोगों की तलाश की परंतु पुलिस को मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला।

 पुलिस को पता चला कि ट्रक पर मौजूद स्टाफ ने रात में एक ढाबे पर खाना खाया था, जिसके बाद चालक ने ट्रक को बैक किया, उसी समय ट्रक की टक्कर से क्लीनर की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। वहीं कुछ लोग इसे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होना बता रहे है।


 बाद में ग्राम पवा के चौकीदार प्रकाश पुत्र छलौने की शिकायत पर ट्रक क्रमांक एचआर - 74 / 0448 के अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही मामले की सत्यता पता लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed