फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Flour mill operator murdered; FIR registered against three people, including his wife

Bhiwani News: ऑटा चक्की संचालक की हत्या, पत्नी सहित तीन पर प्राथमिकी

Sat, 17 Oct 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Flour mill operator murdered; FIR registered against three people, including his wife
मृतक के परिजनों के बयान लिखते पुलिस जांच अ​धिकारी।
भिवानी। शहर की ब्रह्मा कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पत्नी ने परिजनों को छत से गिरकर मौत होने की बात कही लेकिन मौके पर बिखरे खून से शक होने पर पुलिस ने उसके सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। देर शाम तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन

डीएसपी महेश कुमार मुताबिक सुबह ब्रह्मा कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने पति जितेंद्र की छत से गिरकर मौत होने की सूचना ससुराल पक्ष के परिजनों को दी। उनसे जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाकर शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

खैरपुरा निवासी पूर्व सरपंच राजबीर ने बताया कि उसका भतीजा जितेंद्र पत्नी सोनू और दो बेटियों के साथ ब्रह्मा कॉलोनी में रहता था। वह आटा चक्की चलाता था। सुबह करीब दस बजे सोनू ने सूचना दी कि जितेंद्र छत से गिर गए हैं और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। राजबीर ने कहा कि उसे जल्द अस्पताल ले जाएं। बार-बार कहने के बाद भी सोनू ने कहा कि आप घर पर ही आ जाएं। इस पर उन्हें शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। वे भी परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटीएम पुलिस चौकी के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि जितेंद्र के चचेरे भाई सुनील की शिकायत पर उसकी पत्नी सोनू, मेडिकल स्टोर संचालक सोनू और जितेंद्र के ससुर सुरेश के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। इनसे पूछताछ व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। अन्य दो आरोपियों की वारदात में क्या भूमिका है इसकी जांच कर रहे हैं।

साक्ष्य छिपाने के लिए खून को साफ किया
राजबीर ने आरोप लगाया कि जितेंद्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर काफी चोटें थीं। मौके पर खून बिखरा था। साथ ही खून को कपड़े से साफ करने के निशान भी थे। इससे उन्हें शक हुआ कि जितेंद्र की हत्या उसकी पत्नी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed