फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traders remained a headache for police robbery

व्यापारी लूट की घटना पुलिस के लिए बनी सिर दर्द

Wed, 19 Oct 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Traders remained a headache for police robbery
crime lalitpur - फोटो : demo pic
विगत 14 अक्टूबर की देर रात स्थानीय इलाइट चौराहे के पास खाद्य व सीमेंट व्यापारी अनिल कुमार जैन के साथ हुई 25 लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। इस संबंध में झांसी डीआईजी सरद सचान ने जनपद आकर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों से मामले प्रगति समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार को मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी की समीक्षा बैठक के बाद एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया है। प्रथम टीम का प्रभारी सदर क्षेत्राधिकारी बल्देव सिंह खनेडा को, द्वितीय टीम का प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अजय पाल सिंह व तृतीय टीम का प्रभारी स्वाट टीम प्रभारी देवी सिंह को बनाया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कुछ महत्पूर्ण बिंदूओं पर गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जांच टीम को निर्देश दिए हैं कि व्यापारी के परिवार, पड़ौसी व दुकान पर काम करने वाले समस्त कर्मचारियों से सख्ती से पूछताछ करें व सभी को मोबाइल नंबर सर्वेलांइस पर लगवाए और व्यापारी के दुश्मनों, पुरानी रंजिश व व्यापार में विरोधियों को चिह्नित करके सभी पर नजर बनाए रखें, शहर के पुराने बदमाशों व विगत तीन-चार वर्षों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़कर सख्ती से पूंछताछ करें और सीमावंर्ती जनपदों के थानों से क्षेत्रीय बदमाशों की जानकारी जुटाऐं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed