{"_id":"68a296c6cf2b340bccecbd462d5cdf4b","slug":"three-thieves-arrested-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन चोरों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर क्षेत्र में हो रही चोरियों का कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो भागने में कामयाब रहे।
बुधवार की रात एसएसआई निगवेंद्र प्रताप सिंह हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि सिद्दन मंदिर के पास कुछ संदिग्ध लोग किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं।
इस पर एसएसआई टीम के साथ मैदान में बने खंडहर में पहुंचे। वहां पांच लोग कोई योजना बना रहे थे। पुलिस टीम के ललकारने पर सभी लोग भागने लगे, जिसमें से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुब्बन कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा व कल्लू कुशवाहा निवासी गण भदैयापुरा के तौर पर हुई। जबकि, फरार आरोपी भगवत कुशवाहा व राजा कुशवाहा निवासी भदैयापुरा हैं।
पकड़े गए आरोपियों में से सुब्बन के पास से 1,500 रुपये व लोहे का सब्बल, कल्लू के पास सरिया व 2,100 रुपये व नरेंद्र के पास पेंचकस सहित अन्य औजार व 900 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने स्टेशन रोड पर स्थित कॉफी हाउस, वैभव ट्रेडर्स सहित चार दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
कॉफी हाउस से इन लोगों ने गल्ले में रखे 12 हजार रुपये चुरा लिए थे, जिन्हें सभी ने आपस में बांट लिया था। चोरों को पकड़ने वाली टीम में एसएसआई निगवेंद्र प्रताप सिंह, एसआई राजबाबू यादव, एसआई संतकुमार यादव, सुमित कुमार, अरविंद कटियार, विशाल कुमार आदि शामिल रहे।
किसी व्यापारी का घर था निशाने पर
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बुधवार रात को वह लोग नगर के किसी व्यापारी के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले थे, लेकिन घटना से पहले ही पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में से सुब्बन कुशवाहा पेशेवर चोर है। इस घटना से पहले भी कई चोरियों में उसकी संलिप्तता सामने आयी है और कई बार वह जेल भी जा चुका है।