फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Then getting ready Chetak mobile

फिर तैयार हो रही चेतक मोबाइल

Tue, 21 Jul 2015 01:50 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस महकमे ने एक बार फिर चेतक मोबाइल के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार नौजवान और चुस्त- दुरुस्त आरक्षियों को चेतक मोबाइल में महत्व दिया जाएगा। सभी थानेदारों से कुल 48 आरक्षियों के नाम मांगे गए हैं, उनको पुलिस लाइंस में विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन



आधुनिकीकरण योजना में पुलिस कंट्रोल रूम को सक्रिय बनाने के लिए चेतक मोबाइल का गठन किया जा रहा है, अभी तक चेतक मोबाइल थानों के लिए काम करते थे, लेकिन अब पुलिस कंट्रोल रूम के निर्देश पर घटनास्थल पर पहुंचेंगे। कंट्रोल रूम को हाईटेक बनाए जाने के बाद गठित की गई चेतक मोबाइल की टीमों का दो महीने का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस कारण नई टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कोतवाली सदर से 20, तालबेहट से आठ और महरौनी कोतवाली से चार आरक्षी मांगे गए हैं। इसके अलावा सभी थानों से कुल 48 नये आरक्षियों की मांग की गई है, जिसमें नौजवान और चुस्त - दुरुस्त आरक्षियों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशिक्षण के बाद 48 नये आरक्षियों की 12 गाड़ियां कंट्रोल रूम के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी। कोतवाली सदर में नौ टीमें लगातार भम्रणशील रहेंगी। इसी तरह तालबेहट में दो और महरौनी क्षेत्र में एक चेतक मोबाइल मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन


इनका कहना है -
जनपदवासियों को त्वरित पुलिस सहायता दिलाने के लिए कंट्रोल रूम को आधुनिक ढंग से तैयार किया गया है। इसके टोल फ्री- 100 नंबर पर फोन करके सहायता ली जा सकती है। कंट्रोल रूम से जुड़े चेतक मोबाइल फौरन घटना स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रभाकर चौधरी
पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed