फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The violence in marriage , beatings

शादी में किया उत्पात, मारपीट

Tue, 23 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
The violence in marriage , beatings
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत सागर रोड स्थित एक विवाह घर में दबंगों ने उत्पात मचाया। महिलाओं से अभद्रता का विरोध करने पर एक युवक को पीटकर उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


मुहल्ला चौबयाना निवासी पराग सक्सेना ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को सागर रोड स्थित विवाह घर मेें आयोजित शादी समारोह में गया था। रात करीब 11 बजे आधा दर्जन लोगों ने महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो दबंगों ने असलहा निकाल उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बंदूक की बटों से मारते हुए उसे घायल कर दिया। बचाव करने आए लोगों में दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने फायरिंग भी की। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि समारोह में दबंगई दिखाने वालों का आपराधिक इतिहास है। आरोपियों में शामिल तीन लोगों पर पिछले महीने ही कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा एक आरोपी पिछले दिनों जेल से जमानत पर बाहर आया है।

पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed