{"_id":"fa77463e5500f2fc3bd251f23eff5460","slug":"the-taxi-driver-and-his-brother-attacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक व उसके भाई पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सी चालक व उसके भाई पर हमला
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। चौकी सदर क्षेत्र के मुहल्ला तालाबपुरा में एक टैक्सी चालक और
विज्ञापन
उसके भाई पर विपक्षियों ने लाठी व सरिया से हमला कर दिया। हमले में घायल
टैक्सी चालक के भाई को गंभीर चोटें आने के कारण भोपाल रेफर किया गया है।
तालाबपुरा स्थित खैरा वकील के निकट निवासी मनीष जैन पुत्र कपूर चंद जैन का कहना है कि वह टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है।
शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे वह टैक्सी लेकर घर की ओर जा रहा था। तालाबपुरा स्थित कुआं के पास निवासी पवन सोनी ने रास्ते में रोककर उससे टैक्सी मांगी। इंकार करने पर पवन और उसके परिजनों ने उस पर लाठी व सरिया से हमला कर दिया। उसके भाई मनोज ने आकर बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उस पर भी ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। मनोज के सिर, मुंह व आंख में गंभीर चोट आ गई।
इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। हमले में घायल मनोज को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटें गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। रविवार को मनीष जैन ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
महिला को ले गया
ललितपुर। गिरार थाना क्षेत्र की एक महिला को एक युवक आशनाई के चलते अपने साथ ले गया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर छत्रपाल ठाकुर निवासी ग्राम पटिया थाना भगवा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।