फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The strike continued for the second day traders

दूसरे दिन जारी रही व्यापारियों की हड़ताल

Sun, 13 Dec 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
The strike continued for the second day traders
ललितपुर। गल्ला मंडी में दूसरे दिन भी व्यापारियों की हड़ताल जारी रही। अपर जिलाधिकारी व एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद भी व्यापारी चोरियों का खुलासा होने तक हड़ताल जारी रखने के निर्णय पर अडिग रहे। हालांकि, गल्ला मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात पर सहमति बन गई।  
विज्ञापन


गल्ला मंडी में लगातार हुईं आधा दर्जन चोरियों से  आक्रोशित व्यापारियों ने चोरियों का खुलासा होने तक  अनिश्चतकालीन हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। शनिवार को दूसरे दिन गल्ला मंडी में कारोबार ठप रहा। कारोबार ठप रहने से मंडी में पांच से छह करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं, शनिवार को हड़ताल समाप्त कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी व एसडीएम रमेश चंद्र सुबह गल्ला मंडी पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने मंडी सचिव कार्यालय में मंडी सचिव व गल्ला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अपर जिलाधिकारी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि गल्ला मंडी में होने वाली चोरियों का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन- चार चोरियों का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही सभी चोरियों का खुलासा एक साथ किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि शासन से प्राप्त विशेष फंड से  गल्ला मंडी में नगर पालिका की मदद से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।  

इस मौके पर व्यापारियों ने मंडी प्रशासन से गल्ला मंडी में बाउंड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाए जाने की मांग एक बार फिर से दोहराई। हालांकि, हड़ताल समाप्त करने के बिंदु पर व्यापारियों ने चोरी का खुलासे होने तक मंडी में कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया। इस मौके पर गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा, नितिन अग्रवाल, प्रसन्न  कुमार जैन, संतोष साहू खजुरिया, राजीव पटैरिया, संजीव जैन  कप्तान, मनीष जैन, गोविंद  चौबे, लालचंद जैन,

आलोक जैन, संतोष चौबे, भरत पुरोहित, मनोज जैन, प्रमोद  गुुप्ता, राजकुमार साहू, राकेश साहू, अरविंद जैन, जिनेंद्र जैन, राजेश जैन,  चक्रेश जैन, अक्षय जैन, रामकिशोर, संजीव खरे, अंतू जैन, समत सिंघई, आनंद  जैन, प्रकाश अनौरा, गुड्डू नायक, वीरेंद्र साहू, महेंद्र साहू, नीलेंद्र  जैन, रुपचंद जैन, मनीष सड़ैया आदि मौजूद रहे।

14 को मिल सकता है बजट
गल्ला मंडी के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि मंडी निदेशक लखनऊ से प्रस्ताव स्वीकृत होने पर गल्ला मंडी के विकास के लिए 14 दिसंबर को धनराशि मिलने की संभावना है। बजट उपलब्ध होने पर जल्द ही गल्ला मंडी की बाउंड्रीवॉल का कार्य शुरू किया जाऐगा।


सोमवार को खुल सकती है मंडी
जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई से गल्ला व्यापारियों ने संतोष व्यक्त किया है। वहीं, एडीएम व एसडीएम के साथ हुई वार्ता को भी सफल बताया है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोमवार की सुबह 11 बजे नीलामी चबूतरा पर होने वाली गल्ला व्यापारियों की बैठक में हड़ताल समाप्त करने से संबंधित निर्णय लिया जाएगा। रविवार को अवकाश रहने के कारण मंडी बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed