{"_id":"fd6e8bd97c65e1dc68f75efc3bbe2ef1","slug":"the-remaining-eight-family-breakdown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटने से बचे आठ परिवार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूटने से बचे आठ परिवार
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। महिला थाने में शनिवार को आयोजित परिवार परामर्श शिविर में आठ
विज्ञापन
मामले सुलझाए गए, जिसमें एक मामले में दो सगी बहिनों को न्याय मिला और वह
हंसीखुशी ससुराल चली गईं।
थाना बार अन्तर्गत एक गांव महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि ससुराली जन दहेज की मांग को लेकर आए दिन परेशान करते रहते हैं। ग्राम समौगर निवासी पूनम (काल्पनिक नाम) ने बताया कि घर में विवाद होने के कारण पति सहित परिवार के लोग प्रताड़ित कर रहे हें। रजिया बानो (काल्पनिक नाम) निवासी बंगला घाट झांसी ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन परेशान करते चले आ रहे हैं। इसके चलते वह मायके में रहने को मजबूर हैं।
राजाबेटी (काल्पनिक नाम) निवासी जखौरा ने बताया कि पति व ससुरालीजन टैक्सी खरीदने के लिए दो लाख रुपये और मांग रहे हैं, जिससे आए दिन विवाद हो रहा है और उसके साथ मारपीट की जा रही है। आरती (काल्पनिक नाम) निवासी कैलगुंवा ने बताया कि पति शराब पीकर आए दिन मारपीट कर रहा है। समा (काल्पनिक नाम) निवासी जेल चौराहा घुसयाना ने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी देवर शानू से कर दी गई। अब ससुराली जन छोटी-छोटी बातों को लेकर उसको व छोटी बहन को परेशान कर रहे हैं।
विगत दिनों छोटी बहन के साथ मारपीट की गई। उसने जब बीच बचाव किया तो उसको भी मारा गया। जलेब (काल्पनिक नाम) निवासी डोंगरा कलां ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। पति, सास व ससुर खाने के लिए खाद्य सामग्री नहीं देते हैं। सपना सेन (काल्पनिक नाम) निवासी लेडिय़ापुरा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली उसके व मां के साथ आए दिन विवाद करती चली आ रही है। सभी मामलों में शिकायतकर्ताओं को समझाया गया। सुलह समझौता के आधार पर दोनों सगी बहनों के साथ आठ महिलाओं के परिवार टूटने से बचाए गए। इस दौरान महिला थाना प्रभारी रचना राजपूत, केंद्र की सदस्य सुधा कुशवाहा, कविता कंचन सहित परिजन मौजूद रहे।