{"_id":"38208a52ecb291e167797a61e2f7aebe","slug":"the-death-of-two-farmers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किसानों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किसानों की मौत
ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में दो किसानों की मौत हो गई।
बार थाना क्षेत्र के ग्राम मथुराडांग निवासी किसान राजाराम लोधी (45) पुत्र बैजनाथ लोधी रविवार की रात को करीब आठ बजे खेत पर सिंचाई करने गया था। राजाराम के खेत पर कुआं बना हुआ है, जिससे इंजन के सहारे फसल को पानी दिया जा रहा है। रविवार की रात को सिंचाई करते समय राजाराम किसी तरह कुंए में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
सुबह जब वह अपने घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा, तो कुएं में राजाराम का शव उतराता हुआ दिखा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खड़ोवरा निवासी किसान दरयाब सिंह पुत्र भजन सिंह रविवार की रात को घर से खेत पर फसल को पानी देने गया था। सुबह जब उसका भतीजा खेत पर पहुंचा, तो उसने दरयाब सिंह को खेत में अचेतावस्था में पड़ा देखा।
विज्ञापन
आनन- फानन में उसे लेकर परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने परीक्षण बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि दरयाब सिंह के परिवार में दस लोग हैं, जिनका भरण पोषण वह दो एकड़ जमीन पर खेती करके करता था। उसके ऊपर पचास हजार रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज है।