फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   student drowned in lake

झरने में डूबकर छात्र की मौत

Mon, 29 Aug 2016 01:17 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 29 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
student drowned in lake
तालाब - फोटो : demo pic
ललितपुर। रविवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए छात्र की पानी में डूबकर मौत हो गई। घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से घर सहित पूरे मोहल्ले में मातम फैल हुआ है।   
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर सिवनी निवासी वन कर्मी ओमप्रकाश का पुत्र पुष्पेंद्र अपने दोस्तों के साथ ग्राम बंट के पास स्थित चव्यन-झरना पर पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से वह पानी में गिर गया और डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब तक उसे झरने से बाहर निकालते तब उसकी मौत हो चुकी थी। पुष्पेंद्र पाली स्थित कॉलेज में स्नातक का छात्र है।
विज्ञापन


रविवार सुबह उसके दोस्त विवेक, अजय, रोहित, अभिषेक अपने-अपने घरों से पुराने कपड़े लेकर कॉलेज पहुंचे और वहां पर प्रबंधन को यह कपड़े देकर गरीबों को देने के लिए दे दिए। कॉलेज से निकलते समय सभी दोस्तों ने थोड़ी दूरी पर स्थित ग्राम बंट के च्यवन-झरने पर जाने की योजना बनाई। झरने पर जाकर सभी दोस्त नहाने लगे। रविवार का दिन होने के कारण झरने पर बड़ी भीड़ थी, जहां पुष्पेंद्र व उसके दोस्तों ने नहाते समय धक्का-मुक्की होने के कारण इन लोगों ने दूसरे स्थान पर जाने का निर्णय लिया। झरने में पत्थरों के सहारे दूसरे स्थान पर जाते समय पुष्पेंद्र का संतुलन बिगड़ गया और वह झरने में डूब गया। पुष्पेंद्र को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया। पुष्पेंद्र के दोस्त भी तैरना नहीं जानते थे, इस लिए वह लोग उसकी मदद नहीं कर सके। झरने पर मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश की। झरने में छात्र के डूबने की खबर पर पाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र अपने मां बाप का इकलौता लड़का था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं भाई को खोने के गम में बहन अचेत हो गई। इस हादसे की खबर सुनकर पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed