फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Skeletons were found in fields

खेतों में पड़ा मिला नरकंकाल

Wed, 30 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Wed, 30 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम पनारी स्थित खेतों में मंगलवार की सुबह नर कंकाल पड़ा पाया गया। दोपहर के बाद मृतक की शिनाख्त ग्राम जिजयावन से लापता ग्रामीण के रूप में कर ली गई। कोतवाली पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह ग्राम पनारी स्थित देवकीनंदन के खेत में नर कंकाल पड़ा होने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत मालिक की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। खेतों में पड़ा कंकाल काफी दिनों पुराना हो चुका था, उसके मांस को आवारा जानवर नोंचकर खा चुके थे। मृतक ने नीली टी शर्ट, काले रंग की पैंट पहन रखी थी। हाथ में घड़ी भी पहन रखी थी। दोपहर के बाद मृतक के कपड़ों और घड़ी के आधार पर ग्राम जिजयावन निवासी कुंवरराज ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता जगन लाल उर्फ कल्लू (45 वर्ष) पुत्र बारेलाल के रूप में की।  

विज्ञापन


कुंवरराज ने पुलिस को बताया कि उसका पिता बीती 12 सितंबर को सामान खरीदने के लिए मुख्यालय आया था, तभी से वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को भी सूचना दी गई थी। मंगलवार को उन्हें पनारी में अज्ञात शव मिलने की जानकारी हुई। लेकिन, किन कारणों के चलते ग्रामीण पनारी के खेतों में पहुंचकर मौत का शिकार बना? इस सवाल को लेकर परिजन हैरान हैं, वहीं पुलिस ने कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक विवाहित था और उसके दो पुत्र हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं शराब की परिणति तो नहीं है मौत?

ललितपुर। ग्राम वासियों का कहना है कि मृतक अत्यधिक शराब पीने का आदी था, इस बात को परिजन भी स्वीकार कर रहे हैं। जिस स्थान पर कंकाल बरामद हुआ है, उसके आसपास भी कच्ची शराब की बिक्री की जाती है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अत्यधिक शराब के नशे के कारण ग्रामीण की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed