फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Siberian birds hunt

साइबेरियन पक्षी का शिकार

Sat, 17 Dec 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Siberian birds hunt
police, lalitpur news - फोटो : demo
शुक्रवार को साइबेरियन पक्षियों का फिर शिकार हुआ। वन विभाग की टीम ने इस मा मले में पक्षियों के साथ पकड़े युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

शाम के समय वन विभाग के अफसरों को राजघाट बांध के भराव में शिकार होने की सूचना दी गई। इस पर वन दरोगा अनूप श्रीवास्तव, प्रागीलाल व ह्देश चंद्र श्रीवास्तव ग्राम दावनी पहुंचे। इसी दौरान ग्राम महेशपुरा के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में जाता दिखाई दिया।  वन कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन, वह भागा। इस पर उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ग्राम दावनी निवासी रामेश्वर के पास से साइबेरियन पक्षी बरामद हुए। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

वन कर्मी ह्देश चंद्र श्रीवास्तव ने कोतवाली में शिकारी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस मामले में डीएफओ वीके जैन का कहना है कि पक्षियों के शिकार को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। मालूम हो कि एक सप्ताह पहले ही ग्राम घटवार के पास साइबेरियन पक्षियों का शिकार हुआ था।  पक्षियों का शिकार करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा भी जा चुका है। 
विज्ञापन

साइबेरिया में इस समय तापमान गिरकर शून्य से नीचे चला जाता है जो पक्षियों के लिए  विपरीत हो जाता है। इससे बचने के लिए साइबेरियन पक्षी भारत में शरण लेते हेँ। इस समय जिले के विभिन्न जलाशयों में विदेशी पक्षी मौसम का मजा ले रहे हैं। लेकिन, शिकारियों ने उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed