{"_id":"56aae2238e753c393f48958c2e799d08","slug":"seven-people-dowry-harassment-complaints-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति सहित सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम तरगुवा के मजरा बिसातिया निवासी सुनीता पुत्री संतोष ने न्यायालय को दिए अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि उसकी शादी थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नगवास निवासी संतोष पुत्र बच्चूलाल के साथ लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था, जिसमें उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया था।
शादी के बाद से ही उसके परिजन उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगें। उत्पीड़न के संबंध में उसके पिता ने कई बार सुसराल वालों से शिकायत की परंतु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। कुछ दिनों बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया और दूसरी शादी कर ली।
इसकी जानकारी होने के बाद जब उसके पिता ने 18 नबम्बर 2015 को उसे लेकर नगवास गए तो उन्होंने घर में घुसने से मना कर दिया।
इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से की परन्तु पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति संतोष पुत्र बच्चूलाल निवासी नगवास, ससुर बच्चूलाल पुत्र बीना बारे, सांस मुनिया बाई पत्नी बच्चूलाल, चन्द्रा देवी पत्नी भरत, भरत पुत्र मक्खन, मुलिया पुत्र भरत एवं सुखदेवी पत्नी चैना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।