फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rs one crore to meet the families of the dead teacher

मृत शिक्षक के परिजनों को मिलें एक करोड़ रुपये

Fri, 09 Dec 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rs one crore to meet the families of the dead teacher
education lalitpur news - फोटो : demo
 आल टीचर्स एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा पेंशन बचाओ मंच ) के  बैनरतले लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान एक शिक्षक की लाठीचार्ज में मौत होने से शिक्षकों में उबाल आ गया है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कंपनी बाग में विभिन्न संघों के शिक्षक एकत्रित हुए। माध्यमिक शिक्षक  संघ के जिलाध्यक्ष शिवदीन पराग ने कहा कि डा. रामाशीष की मौत के दोषी पुलिस बालों पर कार्रवाई की मांग की। जिला मंत्री इमरत लाल अहिरवार ने कहा कि घटना की जांच रिटायर्ड जज से कराने की मांग की। प्राथमिक शिक्षक संघ की मंत्री शकुंतला कुशवाहा ने कहा कि हम सरकार से पुरानी पेंशन लेकर ही रहेगें। इसी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार निरंजन ने कहा कि प्राथमिक  शिक्षक संघ अटेवा के आन्दोलन में साथ है। जिला संयोजक अटेवा लखन लाल आर्य ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा के बैनरतले शिक्षक शांति पूर्ण मार्च करते हुए विधान सभा की ओर कूच कर रहे थे तभी पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया, जिससे डा.  रामाशीष की निर्मम मौत हो गई है। इस मौके पर राम कुमार निरंजन, परशुराम निरंजन, राजीव गुप्ता, केएल चौधरी, अबरारुदद्दीन मलिक, ओम प्रकाश  पटेल, लालता राम उपस्थित रहें। संचालन जिला कोषाध्यक्ष अनिल यादव ने किया। अंत में आभार पुष्पेंद्र जैन ने जताया। उधर, वर्णी जैन इंटर कालेज इकाई की सभा में शोक व्यक्त करते हुए मृतक आश्रित को नौकरी व एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। आदर्श शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने विद्यालयों में कार्य बहिष्कार कर काला दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने व परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed