फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Registered a case of cheating on four Logaen

चार लोगाें पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Tue, 01 Sep 2015 10:57 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम बिगारी निवासी एक युवक के शिकायती पत्र पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करते हुए फर्जी और कूटरचित षड्यंत्र के तहत पीड़ित की भूमि का इकरारनामा कराने का आरोप है। आरोपियाें में इकरारकर्ता सहित फर्जी इकरार करने वाला और दस्तावेज लेखक एवं एक गवाह को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन



ग्राम बिगारी निवासी कल्यान दास उर्फ  कल्यान पुत्र सुख सिंह ने कोर्ट को दिए अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि गांव के महेश पुत्र मोहन ने 31 अक्टूबर 2014 को उसकी भूमि का संजय व्यास पुत्र जगदीश व्यास को फर्जी तरीके से इकरारनामा कर दिया। मई 2015 में जब उसके पास भूमि की रजिस्ट्री कराने का नोटिस आया तब उसे इस बात की जानकारी हुई कि आरोपी महेश ने उसकी भूमि का फर्जी इकरारनामा संजय व्यास के हक में कर दिया। जिस पर उसने पूरी जानकारी एकत्रित करने के बाद कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


 परन्तु पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी करते हुए, फर्जी दस्तावेज बनाकर रजिस्ट्री करने, जान से मारने की धमकी देने एवं गालीगलौज करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के नाम महेश पुत्र मोहन निवासी बिगारी, इकरारकर्ता संजय व्यास पुत्र जगदीश व्यास निवासी तालबेहट, दस्तावेज लेखक धूपसिंह यादव पुत्र नामालूम निवासी सरफयाना तालबेहट, मुकेश पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम पूराविरधा बताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed