{"_id":"6ade4b3b99059ebb160ff89f","slug":"two-teenage-girls-killed-three-injured-after-being-hit-by-a-speeding-vehicle-auraiya-news-c-211-1-aur1009-153795-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो किशोरियों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो किशोरियों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
फोटो-04-जिला अस्पताल में घायल बेटे से लिपट कर रोती मां। संवाद
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार टैंकर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों और शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक घायल युवती को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसा इंडियन ऑयल चौकी के पीछे करीब पौने दो बजे हुआ।
कानपुर देहात के थाना व गांव बरौर निवासी मनीषा (16) कुछ दिन पहले बाबरपुर अजीतमल के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी जीजा रामू (18) के घर आई थी। रविवार को साली को घर छोड़ने के लिए रामू अपनी बहन छाया (17), वर्षा (20) और गांव मौहारी गांव निवासी भांजे अनिकेत (15) के साथ दो अलग-अलग बाइकों से जा रहे थे। रास्ते में सदर कोतवाली क्षेत्र की इंडियन ऑयल चौकी के पीछे हाईवे पर तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में छाया और मनीषा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रामू, अनिकेत और वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं। छाया दो बहन और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। हादसे के समय बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। कोतवाल जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजन को सूचना दे दी गई है और टैंकर चालक की तलाश जारी है।
बिना घर में बताए निकला था अनिकेत
हादसे की जानकारी के बाद अनिकेत की मां अनीता परिवार के अन्य लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंची और घायल बेटे को देख फफक-फफक कर रो पड़ी। रोते हुए उसने बेटे से कहा कानपुर देहात जाने की बात क्यों नहीं बताई थी। इसके बाद वह बेटे के शरीर पर लगी चोटें देखने लगीं।
विज्ञापन
50 मीटर तक फैला खून, पड़े रहे चप्पल
घटनास्थल पर 50 मीटर तक मृतकों व घायलों का खून 50 मीटर तक फैल गया था। उनकी चप्पलें, गाड़ी के टूटे पार्ट्स भी फैले हुए थे।