{"_id":"6ade4c9a98e822f88a0a7304","slug":"man-arrested-for-fatally-attacking-bus-conductor-etawah-news-c-216-1-etw1015-152032-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बस के कंडक्टर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बस के कंडक्टर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
Mon, 26 Oct 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। मलाजनी के पास करीब डेढ़ माह पहले ट्रैवल्स कंपनी की बस को रुकवाकर कंडक्टर पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
घटना में चार लोग नामजद किए गए थे, जिनमें तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना के संबंध में बस के कंडक्टर मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि मलाजनी के पास प्रिंस ट्रैवल्स की बस को रोककर हेल्पर के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।
घटना के बाद से पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी थी। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया रविवार को मामले के मुख्य आरोपी सूरज यादव निवासी रामलीला ग्राउंड के पीछे रानी बाग थाना कोतवाली को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)