{"_id":"6ade4c6c5b0bb6a818043c9d","slug":"two-accused-arrested-while-riding-a-stolen-motorcycle-without-a-number-plate-jind-news-c-199-1-jnd1005-162726-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक पर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक पर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 11 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।
नरवाना। थाना गढ़ी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव कालवन निवासी विक्रम उर्फ विक्की और प्रदीप उर्फ मुरली के रूप में हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना गढ़ी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव धमतान साहिब से भुलन रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात में संलिप्त दो युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर धमतान साहिब की तरफ से आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भुलन रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकवाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान विक्रम उर्फ विक्की और प्रदीप उर्फ मुरली निवासी कालवन के रूप में बताई।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे जाने पर दोनों कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात सामने आई। पुलिस ने मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मार्गदर्शन में पुलिस की कार्रवाई जारी है।