फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pwa San Board assaulting the dumper drivers

पवा सैन बोर्ड के पास फिर डंपर चालकों से मारपीट

Tue, 08 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। पवा सैन बोर्ड के पास सोमवार को फिर तड़के एक दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने तीन डंपर चालकों को घेर कर उनके साथ जमकर मारपीट की और मौके से भाग गए। जानकारी के बाद पुलिस अधिकारिओं ने मौके का निरीक्षण किया और पीड़ितों से जानकारी ली। इस मामले को पुलिस व्यापारिक प्रतिस्पर्द्धा का मामला मान रही है।
विज्ञापन


रविवार को सुबह तड़के दिल्ली से रायपुर की ओर जा रहे एक ट्रक स्टाफ के साथ अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात की थी। इसके बाद दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह पुलिस खौफ छोड़कर सोमवार को सुबह उसी स्थान पर घटना को अंजाम देने की जुर्रत करने लगे।
विज्ञापन


सुबह तड़के तीन बजे के लगभग झांसी से बालू ले कर बुरागांव बजाज पॉवर प्लांट जा रहे डंपर क्रमांक  यूपी- 93 - एटी- 6767,  यूपी- 93 -एटी - 5098, यूपी- 93- एटी - 6398 के टायर यकायक पंचर होने लगे, जिसके बाद चालक स्टाफ उसे खड़ा करके ठीक करने के लिए डंपर से उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वहां पहले से मौजूद एक दर्जन बदमाशों चालक स्टाफ को पकड़ कर सड़क के किनारे जंगल की ओर ले गया जहां कपड़े उतरवाकर उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद वह लोग मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ कुंवर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक हाकिम सिंह एवं एसओजी की टीम मौके पर गई।

इसके बाद मारपीट में घायल कल्लू पुत्र रामसिंह निवासी बहोर थाना गरौठा जिला झांसी, अजमेर पुत्र अनवर निवासी दतिया मध्य प्रदेश, कमल पुत्र धनीराम निवासी मोठ, खान साव पुत्र सरदार खा निवासी झांसी को सीएचसी तालबेहट में लाया गया। जहां से चारों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।  

कही बालू माफिया की व्यापारिक प्रतिस्पर्द्धा तो नहीं
लगातार दो दिन एक ही स्थान पर ट्रक चालकों से मारपीट और पैसा लूट ले जाने की घटना आसानी से लोगों के गले नहीं उतर रही है। सोमवार को डंपर चालकों द्वारा नगदी देने की बात कहने के बाद भी हमलावरों द्वारा नगदी न ले जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि कही बालू माफिया की प्रतिस्पर्द्धा के चलते उन्होंने उन्हें सबक सिखाने के लिए इन घटनाओं को अंजाम दिया हो।

बता दे कि इस समय जनपद में सबसे अधिक बालू बजाज पावर प्लांट में जा रही  है, जिसमें बालू की अधिकांश आपूर्ति केवल झांसी के ही लोग कर रहे है। तालबेहट क्षेत्र के अवैध बालू माफियाओं के पास बालू आपूर्ति करने के लिए कोई उचित स्थान नहीं रह गया है। शायद इसी बात के चलते बाहरी बालू माफिया को सबक सिखाने के लिए ही कुछ लोगों ने इस मिलकर इस घटना को अंजाम दिया हो। हो सकता है


कि रविवार को तड़के जब डंपर के स्थान पर ट्रक पंचर हो गया तो उन्होंने बारही समझ कर उससे पैसे लूट लिए हो। यह विषय जांच का है। लोगों का मानना है कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस विभाग को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed