फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Punk Act will be punctual to disrupt elections

गुंडा एक्ट में पाबंद होंगे चुनाव में खलल डालने वाले

Thu, 25 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 25 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कानून का शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक का मानना है कि ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर अपराधियों की सक्रियता बढ़ जाती है। दबंग किस्म के लोग जनता में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए निष्पक्ष निर्वाचन में बाधा पहुंचाने के लिए तरह- तरह के हथकंडे अपनाते हैं। आम जनता को भयभीत करके समाज में कानून विरोधी वातावरण तैयार किया जाता है। ऐसे लोगों पर कानून का शिकंजा कसने के लिए सभी थानेदारों को ऐसे अपराधियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऐसे अपराधी जिन पर बीस से पच्चीस मुकदमे दर्ज हैं, इन सभी को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई की समीक्षा पुलिस अधीक्षक आगामी पांच जुलाई को करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed