फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now the chairman tried to burn the wedding house

अब चेयरमैन के विवाह घर को जलाने की कोशिश

Thu, 14 Jan 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Now the chairman tried to burn the wedding house
ललितपुर। सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष के घर में आग लगाने की घटना की चर्चा समाप्त भी नहीं हो पाई थी कि उनके विवाह घर में भी बदमाशों ने चौकीदार के साथ मारपीट की। बदमाश कंडे (उपले) लेकर आए थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि फिर से आग लगाने का षड्यंत्र रचा गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ताल की, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। फिलहाल नगरपालिका अध्यक्ष को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।

शहर में सागर रोड पर नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल का परिणय बैैंक्वेट हाल के नाम से विवाह घर संचालित होता है। मंगलवार की देर रात उनके विवाह घर में कुछ लोग घुस आए। आहट सुनकर जागे चौकीदार ने बदमाशों को ललकारा, तो उसपर हमला कर दिया गया। चौकीदार की पत्नी ने शोर मचाया, जिससे बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


चौकीदार महेश ने रात में ही मामले की जानकारी पालिकाध्यक्ष को दी। बुधवार की सुबह सीओ सदर ओंकार सिंह यादव व स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चौकीदार ने पूछताछ में बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उसे विवाह घर में किसी की आहट सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अंदर जाकर देखने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उसका गला पकड़कर उसपर हमला कर दिया। दो हमलावरों ने  उसे पीटना शुरू कर दिया, तो उसने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी ने भी बचाव के लिए गुहार लगाई। शोरशराबा होने पर बदमाश भाग गए।

चौकीदार ने बताया कि एक बदमाश गेट पर बैठकर नजर रखे हुए था। बदमाश अपने साथ कंडे (उपले) लाए थे, जिन्हें छोड़कर वह भाग गए, जिससे  आशंका जताई जा रही है कि जिस तरह सोमवार की रात को पालिकाध्यक्ष के मुहल्ला लक्ष्मीपुरा स्थित घर में आग लगाई गई थी, उसी प्रकार विवाह घर भी निशाने पर था। पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।  

चेयरमैन मेरा काम नहीं करते
चौकीदार महेश ने बताया कि बदमाश कह रहे थे कि चेयरमैन मेरा काम नहीं करते हैं। कागजों पर दस्तखत नहीं करते हैं व मिलते भी नहीं हैं। चौकीदार के बयान के बाद आशंका जताई जा रही है कि कोई व्यक्ति नगरपालिका में अपने काम नहीं होने की रंजिश में इन वारदातों को अंजाम दे रहा है।

सीसीटीवी कैमरे मिले बंद
विवाह घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों के कुछ सुराग मिल सकते थे, लेकिन पता चला कि रात नौ बजे के बाद से ही कैमरों को बंद कर दिया गया था।

एसपी ने दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने कोतवाली पुलिस को आगजनी का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने जल्द खुलासा न होने और गश्त में कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार की रात को पालिकाध्यक्ष के घर में आग लगने की घटना के बाद मंगलवार की शाम को एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था।


पुलिस की ओर से उनके सभी प्रतिष्ठानों और आवासों पर सुरक्षाकर्मी तैैनात कर दिए गए हैं। एक हथियार बंद पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा के लिए लगा दिया गया है। घटना की पुनरावृत्ति से परिवार में भय का माहौल है। उन्हें और उनके परिवार को कोई दहशत में लेना चाहता है। रंजिश किसी से नहीं है, इसलिए किसी पर शंका नहीं की जा सकती है।
- सुभाष जायसवाल
अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed