{"_id":"572262244f1c1b6330a91b24","slug":"noose-was-found-hanging-on-a-farmer-was-troubled-by-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला किसान, कर्जे से था परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला किसान, कर्जे से था परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
farmer deth, lalitpur news
- फोटो : demo
ललितपुर (ब्यूरो)। सूखे से जूझ रहे जनपद में किसानों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जहां दो किसानों की सदमे से मौत हुई थी, वहीं बृहस्पतिवार को एक किसान फांसी के फंदे पर लटका मिला।
मदनपुर थाना क्षेत्र के निवासी वृदांवन कुशवाहा (42) पुत्र गुटई कुशवाहा बुधवार की रात अपने घर से कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था। लेकिन, वृंदावन रात भर घर वापस नहीं आया, परिजनों ने रात में उसके बारे में जानकारी करने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव के लोगों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में पंचमणि मंदिर के पास महुआ के पेड़ पर वृंदावन को फांसी के फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी लोगों ने परिजनों को दी। किसान की मौत की खबर पाकर मौके पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि वृंदावन की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। उसके पास केवल एक एकड़ जमीन है। सूखे के कारण इस बार फसल बर्बाद हो गई थी। उसने साहूकारों से कर्ज ले रखा था, जिसके तकाजे से वह पिछले काफी दिनों से परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि कर्ज से परेशान होकर ही वृदांवन ने आत्मघाती कदम उठाया है।