फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No CCTV nor jammer in prison

जेल में न सीसीटीवी और न ही जैमर

Wed, 05 Jul 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
No CCTV nor jammer in prison
jail, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। जिला कारागार में कैदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। यहां न तो सीसीटीवी कैमरे हैं और न ही जैमर लगाए गए हैं। वहीं, वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कैदियों की पेशी करवाने के लिए लगाए गए उपकरण भी धूल फांक रहे हैं। जबकि, यहां क्षमता से तीन गुना अधिक कैदी बंद हैं। इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने से स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


प्रदेश की जेलों में बंदियों और उनके मिलने वालों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा कैदियों द्वारा मोबाइल का प्रयोग रोकने के लिए जैमर की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, ललितपुर का जिला कारागर इन सुरक्षा इंतजामों से अछूता बना हुआ है। जेल में न तो सीसीटीवी कैमरे हैं और न ही जैमर का इंतजाम है। इसके अलावा जेल में क्षमता से अधिक कैदी भी बंद हैं। जानकारी के अनुसार जिला कारागार में सौ कैदियों के बंद करने की क्षमता है।
विज्ञापन


जबकि इस वर्तमान में 350 से अधिक कैदी बंद हैं। इन कैदियों में 70 प्रतिशत से अधिक हत्या के आरोप में बंद हैं। जेल में बंद कैदियों में 22 महिला कैदी और छह बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा संवेदनशील बंदियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जेलों में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेशी करने की सुविधा दी गई है। जेल में टेक्निशयन न होने के कारण बंदियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां लगाए गए उपकरण धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्तार अंसारी को भेजने की थी योजना
बाहुबली मुख्तार अंसारी को भी ललितपुर जेल में शिफ्ट करने की योजना थी। इस संबंध में तत्कालीन डीजीपी देवाशीष पांडा ने आदेश भी जारी कर दिया था। इसके बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस आदेश को निरस्त कर मुख्तार को बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

शासन से निर्देश मिलेंगे तो कैमरे लगवाएंगे
जेल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार ही निर्णय लेती है। जेल प्रशासन की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं भेजा जाता है। यदि प्रदेश सरकार से निर्देश मिलेंगे तो कैमरे लगवाए जाएंगे।

- रेवन सिंह, जेलर

जेलर से मीटिंग कर पूछेंगे हालात
जेल में जो भी समस्याएं होंगी उनको दूर किया जाएगा। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। जेलर से मीटिंग कर समस्याओं को पूछा जाएगा और प्रदेश सरकार से संबंधित उपकरण आदि की मांग की जाएगी।
- मानवेंद्र सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed