{"_id":"583f2fd04f1c1b0f1ede7172","slug":"murder-mistery-reaveled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरियां लूटने के लिए मारी थी वृद्धा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकरियां लूटने के लिए मारी थी वृद्धा
lalitpur
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पाली के ग्राम डुंगरिया के जंगल में बकरियां चराने गई वृद्ध महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम का पांच हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया है। बुधवार को डुंगरिया के जंगल में मुठभेड़ के बाद तीन हत्यारोपी दबोचे गए हैं।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 17 नवंबर को ग्राम डुंगरिया निवासी पठौरिया वाली जंगल में नौ बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने वृद्ध महिला की बकरियां चुराने का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर आरोपियों ने महिला का गला दबाकर हत्याकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। दो दिन बाद जंगल से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक ने अंधे हत्याकांड के खुलासे में क्षेत्राधिकारी नाराहट व थानाध्यक्ष जल्द को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। सर्विलांस टीम ने वृद्धा के लूटे गए मोबाइल व मुखबिर की सूचना पर बुधवार को डुंगरिया के जंगल में हत्यारोपियों के होने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम ने जंगल में दबिश दी। पुलिस को आता देख मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के ग्राम पारौन निवासी अल्ला खान पुत्र रहीस व उसका छोटा भाई लल्ला खान एवं साथी दानिश खान पुत्र हल्के भागने लगे। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की गई। पुलिस ने हत्यारोपियों को घेराबंदी कर ग्राम माहोली के पास से पकड़ लिया।
आरोपियों ने इस प्रकार दिया था घटना को अंजाम
हत्यारोपी घुमंतू जाति के है। बताया जाता है कि आरोपी महरौनी के टैंनगा में डेरा डाले हुए थे। आरोपी अपने साथ बकरियां, गधे व मुर्गे साथ में लेकर चलते हैं। जहां भी यह लोग डेरा डाल कर रहते है। 17 नवंबर को आरोपी बस से जा रहे थे। तभी ग्राम डुंगरिया सड़क किनारे जंगल में महिला को बकरियां चराते देख योजना बनाकर उतर गए। इसी दौरान आरोपी बकरियां हांक कर ले जाने लगे, विरोध करने पर आरोपियों ने महिला का गला दबाकर हत्या कर नाक की पुंगरिया व मोबाइल लेकर जंगल के रास्ते बकरियां ले गए। रास्ते में आरोपियों ने व्यापारी से संपर्क किया। जिस पर व्यापारी ने गमी हो जाने की बात कही। अगले दिन आरोपियों ने व्यापारी को उधारी में 13 हजार रुपये तय कर बकरियां दे कर डेरा सहित चले गए। पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से पुलिस आरोपियों का पता लगा कर व्यापारी की तलाश शुरू कर दी। जानकारी होने पर व्यापारी ने आरोपियों को पुलिस के आने बात कही जिस पर हत्यारोपियों ने मोबाइल नष्ट कर जला दिया। पुलिस अब व्यापारी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इस टीम को मिली सफलता
क्षेत्राधिकारी नाराहट कल्यान सिंह के नेतृत्व में टीम में पाली थानाध्यक्ष राजेश यादव, स्वाट टीम प्रभारी देवी सिंह, हरीप्रकाश बुधौलिया, रविंद्र कटियार, संजय कुमार, देवराज, मुहम्मद शफीक, अवधेश यादव, मनोज कुमार, दीपक सिंह, कप्तान सिंह, आलोक द्विवेदी, राकेश कुमार, राजकुमार, फैय्याज खान व रजनीकांत सामिल रहे।
यह हुई बरामदगी
पकड़े गए हत्यारोपियो के पास से 312 बोर तमंचा व चार कारतूस, एक बका, एक छुरी, घटना में प्रयुक्त मोबाइल, मोटरसाइकिल व वृद्ध महिला की लूटी गई नाक की पुगरियां बरामद कर पुलिस ने आरोपियो को जेल भेज दिया है।