{"_id":"b7219d0497781cccac0a6d91f5475ab5","slug":"minor-kidnapped-sisters-wedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बहनों का अपहरण कर की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बहनों का अपहरण कर की शादी
ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रहने वाली दो नाबालिग बहनों को सिविल लाइन निवासी एक युवक अपने साथी के साथ फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने लड़कियों से मंदिर में शादी रचा ली थी।
क्षेत्र में में रहने वाली 11 व 13 वर्षीय दो बहनें विगत सात दिसंबर को रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला था। इस दौरान उन्हें पता चला कि मुहल्ले में ही रहने वाला कमल कोरी उसकी पुत्रियों का अपहरण कर ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 16 दिसंबर को उसके खिलाफ अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुुए इसकी जांच कर रहे नईबस्ती चौकी प्रभारी शिवापाल सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी देवी सिंह व उनकी टीम को अपहृत नाबालिग बहनों की तलाश करने के निर्देश दिए। इस पर संयुक्त टीम अपहृत बहनों की तलाश में जुट गई। शनिवार को पुलिस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया गया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि सर्विलांस व मुखबिर की सूचनाओं को एकत्रित करने के बाद जानकारी हुई कि दोनों लड़कियां झांसी के अंबाबाय क्षेत्र में हैं और आरोपी भी उनके साथ हैं। शुक्रवार की देर रात जांच टीम दोनों लड़कियों को बरामद कर शनिवार को जनपद ले आई। उनके साथ तीन युवक भी थे।
पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी कमल कोरी निवासी सिविल लाइन ने छोटी बहन और दूूसरे आरोपी सुरेंद्र कोरी निवासी नईबस्ती ने बड़ी बहन से मंदिर में शादी कर ली थी। दोनों आरोपियों की मदद उनके रिश्तेदार केशव कोरी निवासी भांडेरी फाटक के पास दतिया ने की थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नाबालिग किशोरियों का अपहरण कर बलात्कार करने और पास्को एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये देने की घोषणा की है।