{"_id":"57b37a354f1c1b705e6eb097","slug":"law-making-obscene-movements","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर कर रहा अश्लील हरकतें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर कर रहा अश्लील हरकतें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
rape, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिस घर में छह महीने पहले युवती अपनी सुनहरे भविष्य के सपने लेकर आयी थी, केवल चार महीने में उसके सामने अपने ससुरालीजनों का घिनौना चेहरा सामने आ गया। पिता समान ससुर ने बहू के साथ अश्लील हरकतें करते हुए रिश्ते की मर्यादा को तार तार कर दिया।
फरवरी में नगर के एक मुहल्ला निवासी युवक की शादी मध्य प्रदेश के जनपद सागर में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन मोबाइल में कुछ फोटो को लेकर ससुर ने रिश्ते की मर्यादा को भंग कर दिया। पीड़ित युवती ने मध्य प्रदेश पुलिस के पास शिकायत करके अपने ससुर, सास व पति के खिलाफ दो मामले दर्ज कराए हैं। जिसमें एक मामला दहेज उत्पीड़न का है, दूसरा मामला छेड़छाड़ करके अश्लील हरकतें की धाराओं में दर्ज कराया है। दोनों मामलों को कोतवाली पुलिस के पास स्थानांतरित कर दिए गए हैं। युवती ने बताया कि उसके पिता ने करीब बीस लाख रुपये खर्च करके उसकी शादी की थी। शादी के दो महीने तक ठीक रहा।
कुछ समय बाद युवती अपने पति के साथ दिल्ली चली गई। उसका ससुर भी वहीं पहुंच गया। चार जून को पति के दफ्तर जाने के बाद ससुर ने बहू के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर बेटे से तलाक दिलाने की धमकी दी। डरी सहमी युवती ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति व सास को भी दी। लेकिन पति व सास ने युवती का साथ देने के बजाय आरोपी का ही पक्ष लिया।
विज्ञापन
11 दिन तक ससुर की ज्यादती से परेशान होने के बाद युवती ने पूरी जानकारी अपने पिता को दी। पिता तुरंत दिल्ली पहुंचकर बेटी को लेकर घर चला गया और इसकी शिकायत गृह जनपद के थाने में की। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मप्र पुलिस ने इस मामले को ललितपुर पुलिस के पास स्थानांतरित कर दिया है।
ननद ने कहा भाभी रिपोर्ट जरूर लिखाना
पीड़ित युवती को शादीशुदा ननद का ही सहयोग मिला। युवती ने जब पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपनी ननद को दी, तो ननद ने अपने पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की बात कही। ननद ने युवती को कई ऐसी बातें बताई, जिससे साबित होता है, कि ससुर शुरू से ही चरित्रहीन रहा है।
आठ घंटे खुद को रखा बंध
15 जून को जब युवती ससुर की हरकतों से बेहद तंग आ गई, तो उसने इमारत की छत पर खुद को बंद कर लिया और वहां से उसने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। पिता के आने का इंतजार करते हुए युवती ने आठ घंटे खुद को बंधक बनाए रखा। पिता के आने के बाद अपना सारा सामान वहीं छोड़कर उन्हीं कपड़ों में वह मायके आ गई। युवती ने पुलिस को बताया कि ससुराल में उसके सारे शैक्षणिक प्रमाण पत्र व पहचान पत्र रखे हुए हैं। युवती ने उन्हें वापस दिलाने की मांग की है।