फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra CM Grid Road Project: 15 Lakh Penalty Imposed for Construction Lapses

सीएम ग्रिड रोड में लापरवाही: ठेकेदार पर 15 लाख का जुर्माना, पहले भी लग चुका है दंड; फिर भी न आया सुधार

Thu, 29 Oct 2026 12:43 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 12:43 PM IST
सार

आगरा में बसई से इंदिरापुरम के बीच सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही 2.2 किलोमीटर सड़क के निर्माण में खामियां मिलने पर नगर निगम ने संबंधित संयुक्त वेंचर पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निरीक्षण में धूल, गड्ढे, खुले चैंबर और निकली सरिया जैसी कमियां मिलीं। इससे पहले भी इसी सड़क पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
 

विज्ञापन
Agra CM Grid Road Project: 15 Lakh Penalty Imposed for Construction Lapses
सीएम ग्रिड की सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम ने बसई से इंदिरापुरम के बीच सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क के निर्माण में लापरवाही पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना ईको ग्रीन, जय बिल्डर और बीकेएलसी के संयुक्त वेंचर पर लगाया गया है। करीब 2.2 किलोमीटर लंबे इस हिस्से की लागत 42.78 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त के निरीक्षण के बाद नगर निगम ने भुगतान में से यह कटौती की है। पूर्व में भी इसी सड़क पर निर्माण में गड़बड़ी के लिए 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। निगम के चीफ इंजीनियर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते साल से इस हिस्से पर काम चल रहा है। शहर में कुल करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़कों पर सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य हो रहा है। इसमें पानी, सीवर लाइनें और यूटिलिटी डक्ट के निर्माण में लापरवाही पाई गई है। अब तक फर्म पर कुल 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


पाई गईं खामियां
बीते पखवाड़े सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने निर्माणाधीन सड़क की जांच की थी। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। निरीक्षण में धूल, गड्ढे, खुले चैंबर और निकली सरिया मिली थी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हुआ था। अशोक प्रिय गौतम ने अपनी यह रिपोर्ट 13 अक्तूबर को नगर आयुक्त को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed