फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   khet me thi ganje ki fasal

खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल

Fri, 10 Jun 2016 01:37 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Fri, 10 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
khet me thi ganje ki fasal
खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल - फोटो : Amar Ujala
ललितपुर। बुधवार की देर शाम स्वॉट टीम को बड़े पैमाने पर गांजे की फसल पकड़ी है।
विज्ञापन

स्वॉट टीम प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि बार थाना के पठा पचौरा गांव में बड़े पैमाने पर गांजे की फसल उगाने की सूचना मिली थी। सूचना पर स्वॉट टीम ने बार पुलिस के साथ छापामारी की। पुलिस ने पठा पचौरा निवासी रतीराम लोधी के खेत पर गांजे की फसल बरामद की। पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर आरोपी रतीराम फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर लिया है। रतीराम ने करीब एक एकड़ खेत में गांजे की फसल बोई हुई थी। इतने बड़े पैमाने पर गांजे की फसल को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। स्वॉट टीम ने गांजे की फसल को कटवा लिया और जब्त कर लिया। आरोपी रतीराम लंबे समय से गांजे की फसल उगा कर जनपद के कई गांजा व्यापारियों को बेच रहा था।

गौरतलब है कि जनपद के कई इलाकों में गांजे की फसल की पैदावार की जा रही है, जिसमें प्रमुख रुप से तालबेहट के पूराकलां थाना व बार थाना क्षेत्र के गांव शामिल है। पूर्व में भी पुलिस द्वारा इन थानों के कई गांवों से गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed